रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-10-2026
Rajinikanth's 'Jailer 2' earns over Rs 100 crore on its first day at the global box office.
Rajinikanth's 'Jailer 2' earns over Rs 100 crore on its first day at the global box office.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
 
रजनीकांत की 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ की अगली कड़ी ‘जेलर 2’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि ने किया है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था।
 
फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस से 70.25 करोड़ रुपये और विदेशों से 55 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।
 
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इसमें मोहनलाल अतिथि भूमिका में और विद्या बालन ‘कांथा’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अन्य कलाकार भी हैं।
 
‘जेलर’ में रजनीकांत ने सेवानिवृत्त जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई थी, जो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है।
 
बाद में मूर्ति तस्करी गिरोह की जांच कर रहा उसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा लापता हो जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है।