प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें ऑस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
Priyanka Chopra Jonas will be seen on stage as a presenter at the 98th Oscars ceremony.
Priyanka Chopra Jonas will be seen on stage as a presenter at the 98th Oscars ceremony.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
 
एक बयान में कार्यकारी निर्माता राज कपूर तथा कैटी मुलन ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अन्य प्रस्तोताओं में अभिनेता विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउने, पॉल मेस्कल और अभिनेत्री जूनियर एनी हैथवे तथा गिनेथ पालथ्रो भी शामिल होंगी।
 
यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से जुड़ रही हों। इससे पहले 2021 में उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों की घोषणा की थी।
 
हास्य कलाकार कोनन ओ’ब्रायन की मेजबानी में 98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होगा। इस कार्यक्रम का ‘एबीसी’ चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
 
प्रियंका चोपड़ा हाल में फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में अमेरिकी अभिनेता जॉन सीना और ब्रिटिश अभिनेता इदरिस एल्बा के साथ दिखाई दी थीं।