प्रियंका चोपड़ा ने ज़ोहरान ममदानी को दी बधाई

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 06-11-2025
Priyanka Chopra congratulated Zohran Mamdani.
Priyanka Chopra congratulated Zohran Mamdani.

 

न्यूयॉर्क

दक्षिण एशियाई मूल के राजनेता ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में इतिहास रच दिया है। वे शहर के सबसे युवा और पहले मुस्लिम मेयर चुने गए हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए हार्दिक बधाई दी है।

34 वर्षीय ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर बने हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ममदानी के समर्थकों को दिए गए भाषण का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ज़ोहरान ममदानी, बधाई। न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर! इतिहास रच दिया। मीरा नायर, आपको भी बधाई।”

ज़ोहरान ममदानी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा-भारतीय शिक्षाविद महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उनका जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था, बाद में उनका परिवार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन और फिर न्यूयॉर्क में बस गया।उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ़ साइंस और बोडोइन कॉलेज से शिक्षा ली है। ममदानी पहले न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।