मिलें, सऊदी की अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक फातिमा अल-बनावी से

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 21-04-2022
मिलें, फातिमा सऊदी की   अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक अल-बनावी से
मिलें, फातिमा सऊदी की अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक अल-बनावी से

 

आवाज द वॉयस/ दुबई
   
फातिमा अल-बनावी एक सऊदी अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं. उन्होंने कई रोमांटिक, कॉमेडी और हॉरर फिल्मों में के साथ नाटकों में अभिनय किया है.एक रिपोर्ट के अनुसार, फातिमा अल-बनावी ने 2011 में जेद्दा के एफैट विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री हासिल की.
 
फातिमा अल-बनावी ने 2016 में अपनी फीचर फिल्म के लिए पुरस्कार भी जीते हैं. फिल्म ‘बरका याकाबुल बरका‘ से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसमें उनकी भूमिका की सराहना की गई थी.
 
इस खूबसूरत फिल्म ने बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक पुरस्कार जीता और 89वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए सऊदी अरब द्वारा नामांकित किया गया.
उन्होंने फीचर फिल्म ‘रोल‘म‘ में भी अभिनय किया, जो 70 के दशक की पेरिस की अत्यधिक प्रशंसित अभिनेत्री थी.
 
फातिमा अलबानी ने अपने फिल्मी करियर में कई देशों की यात्रा की है और ब्यूनस आयर्स और पेरिस में पैलेस डी टोक्यो सहित दुनिया भर में प्रदर्शन किया है.अपने करियर की शुरुआत में, सऊदी अभिनेत्री ने जेद्दा के निवासियों और आगंतुकों की असंपादित कहानियों पर आधारित एक परियोजना की स्थापना की.
 
सऊदी अभिनेत्री ने पहले छह महीने के लिए इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक में सलाहकार के रूप में काम किया. उन्होंने इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक और उसके सदस्य देशों में महिला सशक्तिकरण के लिए नीति निर्माण पर काम किया.
bnawi
फातिमा अल-बनावी को 2018 में टाइम मैगजीन की यंग जनरेशन के नेताओं में से एक के रूप में चुना गया था, जो दुनिया को प्रभावित करने वाले युवाओं के बारे में एक श्रृंखला है.
उन्हें इस क्षेत्र में सऊदी समाज से जुड़े लोगों की कहानियों के लिए चुना गया था.
banawi
अल-बनावी ने 2020 में अपनी पहली लघु फिल्म की कहानी लिखी और फिल्म का निर्देशन भी खुद किया. यह फिल्म रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी.फातिमा अल-बनावी ने अल-शक नाटक धारावाहिक में सह-लेखन और सह-निर्देशन के साथ अभिनय भी दिखाया। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सीरीज को पूरी तरह से घर से ही फिल्माया गया था.
 
सऊदी अभिनेत्री फातिमा अल-बनावी ने 2021 मिस्र की श्रृंखला ‘60 मिनट‘ में अपनी भूमिका खूबसूरती से निभाई है. श्रृंखला को मिस्र में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों द्वारा देखा और सराहा गया.