दो बच्चों के पिता अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 15-12-2025
Arjun Rampal, a father of two, got engaged to his girlfriend Gabriella.
Arjun Rampal, a father of two, got engaged to his girlfriend Gabriella.

 

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रेमिका, मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डिमित्रियाडेस से सगाई कर ली है। अभिनेता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में इस खुशी की खबर साझा की।

अर्जुन और गैब्रिएला ने पिछले 11 दिसंबर को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने छह साल पुराने रिश्ते के कई पहलुओं पर खुलकर चर्चा की और अपनी सगाई की जानकारी दी।

अर्जुन ने स्पष्ट किया कि शादी अभी नहीं हुई है, लेकिन सगाई हो चुकी है। दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया। उसी वर्ष से अर्जुन गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला, अर्जुन से करीब 15 साल छोटी हैं।

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने रिश्ते और निजी जीवन के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते में सेक्स महत्वपूर्ण है और यह दो लोगों के बीच ऊर्जा का आदान-प्रदान करता है। वे केवल अपने पार्टनर के साथ ही सेक्स में विश्वास रखते हैं।

अर्जुन ने यह भी साझा किया कि कई लोग विवाहेतर संबंधों में होते हुए भी खुश होने का दावा करते हैं, जिसे वे समझ नहीं पाते। उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में उम्र और स्वभाव का अंतर कोई बाधा नहीं बनता।

अर्जुन और गैब्रिएला के दो बच्चे हैं अरिक और आरिव, जबकि अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं—महिका और मोइरा। ऐसे में अर्जुन कुल चार बच्चों के पिता हैं।