नई मुसीबत में अभिनेता साहिल खान, मुकदमे में फंसे

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 18-09-2021
नई मुसीबत में अभिनेता साहिल खान
नई मुसीबत में अभिनेता साहिल खान

 

आवाज द वाॅयस /मुंबई
 
ताड़ से गिरे खजूर में अटके.जैकी श्राफ से पैसे के गबन को लेकर लंबी अदालती लड़ाई दो दिन पहले ही सेटल हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान फिर एक नई मुसीबत में में पड़ गए हैं. उनका नाम मॉडल और बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल की आत्महत्या की कोशिश के मामले में सामने आया है.
 
मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि मनोज पाटिल की आत्महत्या के प्रयास के लिए साहिल खान और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.इससे पहले, मनोज पाटिल के परिवार ने खुलासा किया था कि मनोज ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे साहिल खान ने परेशान किया.।
 
ज्ञात हो कि मनोज पाटिल ने गुरुवार की सुबह अपने आवास पर बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खा ली थीं, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.