विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिए देश में अनुकूल प्रशिक्षकों की कमी : जया बच्चन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-02-2026
विशेष देखभाल की ज़रूरत वाले बच्चों के लिए देश में अनुकूल ट्रेनर्स की कमी : जया बच्चन
विशेष देखभाल की ज़रूरत वाले बच्चों के लिए देश में अनुकूल ट्रेनर्स की कमी : जया बच्चन

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राज्यसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों का मुद्दा उठाया और सरकार से मांग की कि देश में ऐसे बच्चों की संख्या को देखते हुए अनुकूल शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षक तैयार किए जाएं।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए जया ने विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिए प्रशिक्षित लोगों की कमी रेखांकित की। उन्होंने कहा कि देश में दिव्यांग बच्चों की संख्या लाखों में है और उन्हें समावेशी शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है क्योंकि उनके लिए अनुकूल शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षक नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सीखने में समस्या का सामना करने वाले 20 फीसदी छात्रों ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
 
जया ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार, देश में विशेष देखभाल की जरूरत वाले 18 से 20 बच्चों के लिए अनुकूल शिक्षा प्राप्त केवल एक प्रशिक्षक उपलब्ध है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार, ऐसे 18 से 20 बच्चों के लिए अनुकूल शिक्षा प्राप्त पांच से छह प्रशिक्षकों की जरूरत है।