तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
Tamil Nadu declares Class 12 board exam results
Tamil Nadu declares Class 12 board exam results

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तमिलनाडु में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राज्य का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 दर्ज किया गया। यह पिछले वर्ष के 95.03 प्रतिशत की तुलना में 0.17 प्रतिशत अधिक है।
 
परिणाम जारी करते हुए यहां स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इरोड जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.87 दर्ज किया गया, जबकि शिवगंगा जिला 98.05 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 95.43 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ चेन्नई रैंकिंग में 20वें स्थान पर रहा।
 
इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 93.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 7,536 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से 2,639 निजी स्कूलों और 489 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
 
कुल 7,91,654 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,53,694 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.90 रहा, जबकि वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.67 दर्ज किया गया।