11 सितंबर : आतंकवादी हमले से अमेरिका का सीना छलनी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2025
September 11: America is devastated by terrorist attacks
September 11: America is devastated by terrorist attacks

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकवादी हमले ने एक ऐसा घाव दिया, जिसकी टीस दुनिया रहने तक कायम रहेगी.
 
साल 2001 में 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और पेंटागन मुख्यालय को निशाना बनाया। इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकवादी हमले के तौर पर देखा जाता है.
 
साल 2021 में 11 सितंबर को ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा फहराया गया। अमेरिका में 11 सितंबर के आतंकी हमलों की 20वीं बरसी के दिन ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा लगा दिया गया। तालिबान ने अमेरिकी दूतावास की इमारत की दीवार पर भी अपना सफेद झंडा पेंट किया है.
 
देश-दुनिया में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1893 : अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया.
 
1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म.
 
1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया.
 
1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया.
 
1922 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र ‘द सन न्यूज पिक्टोरियल’ की शुरुआत.
 
1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
 
1948 : 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मोहम्मद अली जिन्ना का निधन.
 
1951 : फ्लोरेंस चाडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया. उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं.


July 25: First test tube baby born
इतिहास-संस्कृति
Easy Quran Translation for Gen Z
इतिहास-संस्कृति
The Blessing of Charity: When Sadaqah Returns to You
इतिहास-संस्कृति