कैम्ब्रिज सेंट्रल मस्जिदः स्टर्लिंग पुरस्कार 2021 के लिए नामांकित

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 13-10-2021
कैम्ब्रिज सेंट्रल मस्जिद
कैम्ब्रिज सेंट्रल मस्जिद

 

आवाज-द वॉयस /एजेंसी

पहली बार किसी मस्जिद को ब्रिटेन के सबसे बड़े वास्तुकार पुरस्कार स्टर्लिंग पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.

लकड़ी की संरचना पर बनी कैम्ब्रिज सेंट्रल मस्जिद, यूरोप की पहली पर्यावरण के अनुकूल मस्जिद है, जो हरित ऊर्जा पर बहुत अधिक निर्भर है.

मस्जिद का डिजाइन इस्लामी और अंग्रेजी स्थापत्य परंपराओं का एक सुंदर मिश्रण है.

मस्जिद के निर्माण में लगभग 20 मिलियन ब्रिटिश पाउंड का खर्च आया है.

इस खूबसूरत मस्जिद के निर्माण में लकड़ी, ईंटों और टाइलों का इस्तेमाल किया गया है.

मस्जिद में एक बार में एक हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं. इस मस्जिद को 24 अप्रैल 2019 को जनता के लिए खोल दिया गया था.

मस्जिद को उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए स्टर्लिंग पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. पुरस्कार की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.