कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Zinc futures fall on weak spot demand
Zinc futures fall on weak spot demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 2.25 रुपये की गिरावट के साथ 420.85 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.25 रुपये या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 420.85 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 797 लॉट के लिए कारोबार हुए।
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।