JLR's 'Defender' model production begins in India, price to drop by up to Rs 34 lakh
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लक्जरी वाहन विनिर्माता जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने अपने एसयूवी 'डिफेंडर 110' का पुणे स्थित संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है जिससे इस मॉडल के शीर्ष संस्करण की कीमत 34 लाख रुपये तक घट जाएगी।
इसके साथ ही, कंपनी को इस कदम से बिक्री मात्रा में 20 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।
जेएलआर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत अब यूरोप के बाहर डिफेंडर का स्थानीय उत्पादन करने वाला पहला बाजार बन गया है।
हालांकि, वैश्विक बाजारों के लिए डिफेंडर का उत्पादन स्लोवाकिया के नित्रा स्थित जेएलआर संयंत्र में जारी रहेगा। यह संयंत्र डिफेंडर के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बना रहेगा और डिफेंडर ऑक्टा, डिफेंडर 90 तथा डिफेंडर 130 सहित वैश्विक संस्करणों का निर्माण करता रहेगा।
जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में भारत में डिफेंडर की 9,000 से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं और यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है।