आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हाजिर बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण सट्टेबाजों के अपने सौदे कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में जिंक की कीमतें 2.60 रुपये गिरकर 338.15 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, फरवरी डिलीवरी के लिए जिंक अनुबंध का भाव 2.60 रुपये या 0.76 प्रतिशत फिसलकर 338.15 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 4,401 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग सुस्त रहने के कारण प्रतिभागियों के अपने सौदे कम करने से जिंक की कीमतों पर दबाव रहा।