अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा दूसरी तिमाही में 21.3 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
UltraTech Cement's profit rises 21.3% to Rs 1,501 crore in the second quarter
UltraTech Cement's profit rises 21.3% to Rs 1,501 crore in the second quarter

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
देश की प्रमुख सीमेंट विनिर्माता कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 21.27 प्रतिशत बढ़कर 1,501.38 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 1,237.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
 
आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.81 प्रतिशत बढ़कर 23,295.07 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,606.93 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी के अनुसार, मानसून के कारण प्रभावित तिमाही और पश्चिम एशिया में जारी संकट जैसी चुनौतियों के बावजूद उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
 
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.44 प्रतिशत बढ़कर 21,338.88 करोड़ रुपये हो गया।
 
कंपनी की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18.44 प्रतिशत बढ़कर 23,405.96 करोड़ रुपये रही।