जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों से मिली 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
Jio Platforms IPO receives bids worth Rs 2.5 lakh crore from institutional investors
Jio Platforms IPO receives bids worth Rs 2.5 lakh crore from institutional investors

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं।
 
कंपनी में हिस्सेदारी लेने के इच्छुक निवेशकों में वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक, सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह अनुषंगी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
 
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी की 8,110 करोड़ रुपये की ‘एंकर बुक’ के लिए पेशकश की गई राशि के मुकाबले 30 गुना से अधिक बोलियां मिली।
 
संस्थागत निवेशकों की ओर से दिखाई गई इस रुचि से दूरसंचार एवं डिजिटल सेवाओं के कारोबार में निवेश की उनकी मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है।
 
सूत्रों ने बताया कि ‘एंकर बुक’ श्रेणी के लिए बोलियां लगाने वाली वैश्विक निवेश कंपनियों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जेनस हेंडरसन शामिल हैं।