टीवीएस मोटर ने प्रीमियम खुदरा शृंखला ‘टीवीएस पैडॉक’ की शुरुआत की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-06-2026
TVS Motor launches premium retail chain 'TVS Paddock'
TVS Motor launches premium retail chain 'TVS Paddock'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दोपहिया और तिपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने शनिवार को अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के लिए विशेष खुदरा बिक्री शृंखला ‘टीवीएस पैडॉक’ शुरू करने की घोषणा की।
 
कंपनी इस नई शृंखला के जरिए ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना और देश के तेजी से बढ़ते प्रीमियम वाहनों के खंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘टीवीएस पैडॉक’ के तहत ग्राहकों को ब्रांड का अनुभव, व्यक्तिगत सेवाएं और बिक्री के बाद बेहतर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह कंपनी के प्रीमियम मोटरसाइकिल ग्राहकों के लिए एक समर्पित मंच होगा।
 
बयान के मुताबिक, भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर प्रीमियम मोबिलिटी बाजारों में एक प्रमुख बाजार के रूप में उभर रहा है। बढ़ती आय और जीवनशैली में बदलाव के कारण इस क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है।
 
टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने कहा कि ‘टीवीएस पैडॉक’ प्रीमियम स्वामित्व को नए तरीके से परिभाषित करने की रणनीतिक प्रतिबद्धता है, जिसमें नवाचार, व्यक्तिगत अनुभव और गहन जुड़ाव को एक साथ जोड़ा गया है।