शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 318 अंक टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-11-2026
The three-day rally in the stock markets came to a halt, with the Sensex falling 318 points.
The three-day rally in the stock markets came to a halt, with the Sensex falling 318 points.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंचने के बाद नीतिगत ब्याज दर में वृद्धि की आशंका के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी थम गई। सेंसेक्स 318 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 155 अंक की गिरावट रही।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 318.56 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 622.26 अंक यानी 0.75 प्रतिशत तक लुढ़क कर 81,288.75 पर आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 155.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 25,144.30 पर बंद हुआ। इस महीने दोनों मानक सूचकांकों में आई यह पहली बड़ी गिरावट है।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई।
 
दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए।
 
अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो दो साल में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक के ऊपरी संतोषजनक स्तर (छह प्रतिशत) से अधिक है। इसके बाद अर्थशास्त्रियों ने अगले महीने केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दर में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका जताई है।