The budget for the financial year 2026-27 was also presented in the Legislative Council.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधान परिषद में भी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया।
नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट पेश किया। उन्होंने बजट में विभिन्न विभागों और मदों के तहत किए गए बजट प्रावधान का विस्तार से जिक्र किया।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार प्रदेश वासियों को एक सुरक्षित, स्वस्थ, सभ्य और खुशहाल समाज मुहैया कराने तथा प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम कर रही है।”
मौर्य ने कहा, "हमारी सरकार की कार्यशाली जीवन दर्शन से प्रेरित है।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया।