आठ सितंबर : सुरीली आवाज की मल्लिका आशा भोसले का जन्मदिन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2025
8th September: Birthday of the melodious voice queen Asha Bhosle
8th September: Birthday of the melodious voice queen Asha Bhosle

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है. आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं.
 
आठ सितंबर 2022 को ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन किया। उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गऐ शासन का अंत हो गया। महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं.
 
देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत.
 
1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म.
 
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए.
 
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन.
 
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की.
 
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की.
 
1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे.
 
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों की हत्या की.
 
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की.
 
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन.
 
2020 : तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन.
 
2021 : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास भीड़-भाड़ वाली एक जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 80 से अधिक घायल.
 
2022 : ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन.
 
2023 : माली के अशांत उत्तरी क्षेत्र में विद्रोहियों के दो हमलों में 49 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत.
 
2024 : नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर एक ट्रक से टकरा गया, जिससे हुए विस्फोट में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई.