कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
Stock markets rise in early trade on further decline in crude oil prices
Stock markets rise in early trade on further decline in crude oil prices

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 377.40 अंक चढ़कर 77,269.54 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 106.70 अंक की बढ़त के साथ 24,113.25 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इटरनल और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक, जापान का निक्की 225 एक प्रतिशत से अधिक और चीन का एसएसई कम्पोजिट 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा।
 
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,140.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।