बजाज ऑटो की जून में कुल बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
Bajaj Auto's total sales increased by 28 percent in June
Bajaj Auto's total sales increased by 28 percent in June

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बजाज ऑटो लिमिटेड की निर्यात सहित कुल बिक्री जून में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 4,63,202 इकाई रही।

पुणे स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी ने पिछले वर्ष जून में 3,60,806 वाहन बेचे थे।
 
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत बढ़कर 2,09,837 इकाई रही, जो जून 2025 में 1,88,460 इकाई थी।
 
समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात 47 प्रतिशत बढ़कर 2,53,365 इकाई हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,72,346 इकाई था।
 
निर्यात सहित कुल दोपहिया वाहन बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 3,89,395 इकाई रही।
 
इसमें घरेलू दोपहिया बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 1,66,956 इकाई रही, जबकि निर्यात 49 प्रतिशत बढ़कर 2,22,439 इकाई हो गया।
 
कंपनी ने बताया कि जून 2026 में कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 73,807 इकाई रही।
 
वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी की कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 14,38,251 इकाई हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 11,11,237 इकाई थी।
 
कुल घरेलू बिक्री पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 7,06,078 इकाई रही, जबकि निर्यात 54 प्रतिशत बढ़कर 7,32,173 इकाई रहा।
 
 
व्यापार मुंबई