शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
Stock markets rise in early trade amid softening crude oil prices
Stock markets rise in early trade amid softening crude oil prices

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली घरेलू शेयर बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर था।
 
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे।
 
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे थे।