आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 330 अंक लुढ़क गया। वहीं एनएसई निफ्टी 85 अंक के नुकसान में रहा।
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार नुकसान में रहे।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 74,529.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 435.28 अंक की गिरावट के साथ 74,423.71 अंक पर आ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 85.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,329 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही।