चांदी वायदा भाव तेजी के साथ 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
Silver futures rise to Rs 2.65 lakh per kg
Silver futures rise to Rs 2.65 lakh per kg

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 3,256 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,208 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के तौर पर नई खरीदारी करने से चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है।
 
विदेशी बाजारों में भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में कॉमेक्स चांदी वायदा भाव 1.63 प्रतिशत बढ़कर 83.58 डॉलर प्रति औंस था।