आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,136 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,402 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,136 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 16,463 लॉट का कारोबार हुआ।
विदेशी बाजारों में कॉमेक्स में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी वायदा भाव भी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 45.378 डॉलर प्रति औंस हो गए।