आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 376 रुपये की गिरावट के साथ 16,580 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 376 रुपये या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,580 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 15,340 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।