सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 139 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Sensex rises 139 points in early trade, Nifty also rises
Sensex rises 139 points in early trade, Nifty also rises

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली और टाटा समूह की खुदरा कारोबार इकाई ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद उसमें निवेशकों की मांग के बीच बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.77 अंक चढ़कर 74,289.81 अंक पर और एनएसई निफ्टी 38.95 अंक की बढ़त के साथ 22,967.10 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत चढ़ा। टाटा समूह की इस खुदरा कारोबार इकाई का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया, जिसके बाद इसके शेयर में तेजी आई। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।
 
वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।