आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.10 अंक फिसलकर 82,482.30 अंक पर और एनएसई निफ्टी 26.95 अंक टूटकर 25,355.65 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 370.43 अंक फिसलकर 82,144.22 अंक और निफ्टी 148.70 अंक टूटकर 25,234.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी रही।
बीएसई सेंसेक्स 17 नवंबर तक इस महीने में करीब 11 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
सेंसेक्स 427.40 अंक और निफ्टी 96.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.64 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.03 प्रतिशत और नैस्डैक कम्पोजिट में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही।