महाराष्ट्र ने चार और तालुकाओं को सूखाग्रस्त घोषित किया, संख्या बढ़कर 308 हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Maharashtra declares four more talukas as drought-hit, number rises to 308
Maharashtra declares four more talukas as drought-hit, number rises to 308

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र सरकार ने कम बारिश के कारण चार और तालुकाओं को सूखाग्रस्त घोषित किया है और इसके साथ ही राज्य के कुल 358 तालुका में से सूखाग्रस्त घोषित तालुकाओं की संख्या बढ़कर 308 हो गई है।
 
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की सूखा राहत उपसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए घोषित सूखाग्रस्त तालुकाओं में रत्नागिरि जिले का चिपलून, नासिक का दिंडोरी और पालघर जिले के वाडा तथा विक्रमगढ़ शामिल हैं।
 
बावनकुले ने पालक सचिवों को अगले महीने होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सभी जिलों का दौरा कर स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने अधिकारियों से कोल्हापुर जिले के हातकणंगले, गडहिंग्लज, कागल और करवीर समेत अन्य तालुकाओं का व्यापक सर्वेक्षण करने और अगली बैठक में रिपोर्ट सौंपने को भी कहा, जहां सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठ रही है।