रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 93.51 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-11-2026
Rupee gains 43 paise to 93.51 per dollar
Rupee gains 43 paise to 93.51 per dollar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रुपया मंगलवार को 43 पैसे मजबूत होकर 93.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल ऊंचा रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.72 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 93.40 के उच्च स्तर तक गया और 93.73 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह 93.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 43 पैसे की बढ़त है।
 
रुपया सोमवार को 25 पैसे मजबूत होकर 93.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण रुपये में मजबूती कायम रहने की उम्मीद है। विदेशी पूंजी का निरंतर प्रवाह भी रुपये को समर्थन दे सकता है।’’