Sensex and Nifty fell more than one percent in the day's trade.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में जारी तनाव एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच निवेशकों की सतर्कता से बुधवार को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स 1,045.15 अंक या 1.33 प्रतिशत टूटकर 77,160.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 290 अंक या 1.19 प्रतिशत फिसलकर 23,971.60 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की 225 में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुए थे।