आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे मजबूत होकर 94.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, बुधवार को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुले जियो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुड़े विदेशी डॉलर प्रवाह से भी रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत होकर 94.78 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद और मजबूत होकर 94.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 29 पैसे की बढ़त है।
रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो 94.91 पर बंद हुआ था।
दशहरा के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।