रुपया 10 पैसे टूटकर 94.86 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
Rupee falls 10 paise to 94.86 per dollar
Rupee falls 10 paise to 94.86 per dollar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को 10 पैसे टूटकर 94.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले तेज सुधार के बाद रुपये में निकट अवधि में स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.90 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह और टूटकर 95.04 के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में रुपये ने कुछ नुकसान की भरपाई की और अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 94.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।
 
रुपया शुक्रवार को 50 पैसे मजबूत होकर 94.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘एशियाई मुद्राओं में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के कारण डॉलर की मांग प्रभावित हो रही है, जिससे रुपये की तेजी अभी कमजोर पड़ सकती है।’’