आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आरएचआई मैग्नेसिटा का सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 62.09 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 38.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत राजस्व बढ़कर 1,038.26 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,036.45 करोड़ रुपये था।
इस दौरान उच्च तापमान वाले औद्योगिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी का खर्च घटकर 953.06 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 984.68 करोड़ रुपये था।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पंकज मल्हान ने कहा कि ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, परिचालन दक्षता और अनुशासित कार्यान्वयन पर आधारित मजबूत कारोबारी मॉडल ने बढ़ती लागत के बावजूद कंपनी को लाभप्रदता बनाए रखने में मदद की है।