Passenger vehicle wholesale sales rise 21.8% to 4.55 lakh units in September: SIAM
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
देश में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 21.8 प्रतिशत बढ़कर 4,54,574 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सितंबर 2025 में थोक बिक्री 3,73,347 इकाई रही थी।
सियाम के अनुसार, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 13.5 प्रतिशत बढ़कर 24.63 लाख इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2025 में यह 21.70 लाख इकाई थी।
वहीं सितंबर में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 98,162 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 84,635 इकाई थी।