पहली तिमाही में यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में महाराष्ट्र सबसे आगे : सियाम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Maharashtra leads in passenger and commercial vehicle sales in Q1: SIAM
Maharashtra leads in passenger and commercial vehicle sales in Q1: SIAM

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 देश में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.74 लाख यात्री वाहन बिके। पश्चिमी क्षेत्र 3.9 लाख वाहनों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक यात्री एवं वाणिज्यिक वाहन बिके जबकि दोपहिया तथा तिपहिया वाहनों की बिक्री में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा।
 
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,47,440 यात्री वाहन बिके। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 1,35,329, गुजरात में 98,785, कर्नाटक में 98,315 और तमिलनाडु में 96,327 यात्री वाहन बेचे गए।
 
वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में देश में 2.65 लाख वाहन बिके। इस श्रेणी में भी पश्चिमी क्षेत्र 91,000 वाहनों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा। समीक्षाधीन अवधि में महाराष्ट्र 36,433 वाहनों की बिक्री के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद तमिलनाडु में 24,743, कर्नाटक में 21,830, गुजरात में 21,778 और उत्तर प्रदेश में 21,161 वाणिज्यिक वाहन बिके।
 
सियाम के अनुसार, पहली तिमाही में देश में 56.29 लाख दोपहिया वाहन बिके। पश्चिमी क्षेत्र 16.61 लाख वाहनों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।