Jio Platforms shares rise for the second consecutive day, market capitalization crosses Rs 13.72 lakh crore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इस बढ़त के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बढ़कर 13.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,490 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर 5.09 प्रतिशत चढ़कर 1,489.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
इससे बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 66,903.61 करोड़ रुपये बढ़कर 13,72,145.59 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य से दोनों प्रमुख शेयर बाजार में 33 प्रतिशत से अधिक ऊपर कारोबार कर रहा है।
जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की थी। कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई थी।