गोदरेज प्रॉपर्टीज का दूसरी तिमाही का लाभ 62 प्रतिशत घटकर 154 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Godrej Properties Q2 profit drops 62% to Rs 154 crore
Godrej Properties Q2 profit drops 62% to Rs 154 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत घटकर 154.15 करोड़ रुपये रह गया।
 
कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 405.08 करोड़ रुपये था।
 
शेयर बाजार को शुक्रवार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,571.73 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,950.05 करोड़ रुपये थी।
 
गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।