घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-04-2026
Domestic stock markets fall in early trade
Domestic stock markets fall in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 821.79 अंक टूटकर 76,674.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 287.3 अंक फिसलकर 23,890.35 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही।
 
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट में मामूली बढ़त देखने को मिली।
 
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
ईरान युद्ध में संभावित वृद्धि की आशंकाओं से ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
 
सेंसेक्स बुधवार को 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।