आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 364.62 अंक टूटकर 81,883.99 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 117.15 अंक फिसलकर 25,379.40 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहा।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्य तौर पर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.70 डॉलर प्रति बैरल रहा।