डिवीज लैब्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2026
Divi's Labs Q2 profit rises 64% to Rs 1,127 crore
Divi's Labs Q2 profit rises 64% to Rs 1,127 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दवा कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63.57 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 689 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 35.39 प्रतिशत बढ़कर 3,676 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,715 करोड़ रुपये थी।
 
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,265 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,948 करोड़ रुपये था।