कमजोर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2025
Copper futures fall on weak demand
Copper futures fall on weak demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों के आकार को कम करने से तांबा का वायदा भाव सोमवार को 7.35 रुपये की गिरावट के साथ 946.90 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले तांबा अनुबंधों की कीमत 7.35 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 946.90 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 7,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
 
विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदों की कटान से वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई.