जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक !

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 25-06-2022
जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक !
जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक !

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली
 
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जुलाई 2022 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की गई है. इसके मुताबिक जुलाई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि यह पूरे देश में एक तरह से लागू नहीं होगी.

देश में बैंकों पर आम दिनों में लाखों करोड़ रुपये का लेन-देन होता है, लेकिन छुट्टियों पर ये रुक जाते हैं. भारत की बड़ी आबादी अभी भी बैंक जाने में विश्वास करती है और कई चीजें ऑनलाइन नहीं होती.
 
इसलिए उन्हें बैंक का रुख करना पड़ता है. हालांकि, नए महीने की शुरुआत से पहले आपको पता होना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां (जुलाई 2022 में बैंक की छुट्टियां) किन दिनों में आ रही हैं. जुलाई का महीना आ रहा है इसलिए यहां आपको बैंक हॉलिडे की जानकारी दी जा रही है.
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की सूची

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जुलाई 2022 की छुट्टियों की सूची जारी की गई है. इसके मुताबिक जुलाई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि ये पूरे देश में एक जैसे लागू नहीं होगी. अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. यहां आप जुलाई के महीने के लिए विभिन्न छुट्टियों की सूची देख सकते हैं.
 
1 जुलाई कांग-रथ यात्रा-भुवनेश्वर-इंफाल में बैंक बंद

3 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

5 जुलाई- मंगलवार - गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश दिवस - जम्मू और कश्मीर

7 जुलाई- खारची पूजा- अगरतला में बैंक बंद

9 जुलाई- शनिवार (महीने का दूसरा सप्ताह), ईद अल-अधा

10 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जुलाई- ईद-उल-अधा - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

13 जुलाई- भानु जयंती - गंगटोक में बैंक बंद

14 जुलाई- बेन डीन खुलम - शिलांग में बैंक बंद

16 जुलाई -हरिला-देहरादून में बैंक बंद

17 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 जुलाई- शनिवार (महीने का चौथा सप्ताह)

24 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

31 जुलाई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)