बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट का Q4 मुनाफा तीन गुना बढ़कर 310 करोड़ रुपये हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
Bajaj Holdings & Investments Q4 profit jumps three-fold to Rs 310 crore
Bajaj Holdings & Investments Q4 profit jumps three-fold to Rs 310 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 310 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने एकल आधार पर 91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
 
ब्याज आय कम रहने की वजह से मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 69 करोड़ रुपये रह गई, जो एक वर्ष पहले समान तिमाही में 167 करोड़ रुपये थी।
 
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़कर 4,708 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 1,292 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय 1,600 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 3,184 करोड़ रुपये रही।