ANAROCK Group का राजस्व 25% बढ़कर 946 करोड़ रुपये हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
ANAROCK Group revenue rises 25% to Rs 946 crore
ANAROCK Group revenue rises 25% to Rs 946 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक ग्रुप का वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये हो गया है।
 
कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि मजबूत आवासीय मांग और कार्यालय व खुदरा परिसरों को पट्टे पर देने की गतिविधियों में आई तेजी से यह वृद्धि हुई है।
 
कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व 755 करोड़ रुपये था।
 
पुरी ने 'पीटीआई-भाषा' के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार की निरंतर मजबूती के समर्थन से कंपनी आक्रामक वृद्धि की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
 
उन्होंने बताया कि एनारॉक ग्रुप ने वित्त वर्ष -2024-25 के दौरान 16,435 करोड़ रुपये मूल्य के घरों की बिक्री कराई। कुल राजस्व में अकेले आवासीय कारोबार का योगदान 442 करोड़ रुपये रहा।
 
चालू वित्त वर्ष के दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा, “आवास बाजार अब चयनात्मक हो गया है, इसलिए हम लगातार मांग पर नजर रख रहे हैं और अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से इसे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।”