वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा वित्त पोषित अंतरराष्ट्रीय प्रसारण एजेंसियों, जिनमें ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ (VOA) प्रमुख है, वहां 500 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त की जा रही हैं।
यह कदम ‘अमेरिकन एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया’ (USAGM) की कार्यवाहक सीईओ कैरी लेक द्वारा शुक्रवार देर रात घोषित किया गया। यह छंटनी का ताज़ा दौर है, जिससे सरकारी मीडिया संस्थानों में असंतोष और अस्थिरता और बढ़ने की आशंका है।
इससे ठीक एक दिन पहले, एक संघीय न्यायाधीश ने वॉइस ऑफ अमेरिका के निदेशक माइकल अब्रामोविट्ज को उनके पद से हटाए जाने पर रोक लगा दी थी। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉयस लैम्बर्थ ने अलग से यह भी फैसला दिया कि ट्रंप प्रशासन यह स्पष्ट करने में असफल रहा है कि वह VOA के संचालन को बहाल करने संबंधी अदालत के आदेशों का किस प्रकार से पालन कर रहा है।
इस घटनाक्रम ने ट्रंप प्रशासन के मीडिया हस्तक्षेप को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका में चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है।