ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाए जाने के संकेत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-04-2026
Signs of Iran laying sea mines in the Strait of Hormuz
Signs of Iran laying sea mines in the Strait of Hormuz

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसियों के बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक चार्ट से संकेत मिलता है कि देश के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं।
 
यह रिपोर्ट आईएसएनए समाचार एजेंसी और तस्नीम से आई, जिसे रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी माना जाता है।
 
चार्ट में जहाजों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मार्ग ‘ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम’ पर फारसी