ईरान के साथ संकट का जल्द समाधान सैन्य कार्रवाई से संभव नहीं : संयुक्त अरब अमीरात

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
Quick resolution of crisis with Iran not possible through military action: UAE
Quick resolution of crisis with Iran not possible through military action: UAE

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने रविवार को उम्मीद जताई कि कतर की मध्यस्थता में जारी बातचीत से कूटनीतिक समाधान निकल सकता है और अमेरिका एवं ईरान के बीच टकराव का एक और दौर टल सकता है।
 
बहरीन में आयोजित एक वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन में गर्गश ने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के साथ शुरू हुए ईरान युद्ध और इसके जवाब में खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों से क्षेत्र और पूरी दुनिया पर प्रभाव हुआ है। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र में टकराव का एक और दौर नहीं देखना चाहते।”
 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अनुसार, ईरानी वार्ताकार होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द फिर से खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत के लिए कतर में हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है और अंतिम नतीजा ईरान के सवालों पर अमेरिका के जवाबों पर निर्भर करेगा।
 
अराघची ने उम्मीद जताई कि अमेरिका कूटनीति को प्राथमिकता देगा।