नाइजीरिया: मस्जिद और गांवों पर हमलों में मरने वालों की संख्या 50 पहुंची

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 21-08-2025
Nigeria: Death toll in attacks on mosque and villages reaches 50
Nigeria: Death toll in attacks on mosque and villages reaches 50

 

अबुजा (नाइजीरिया)

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में एक मस्जिद और आसपास के गांवों पर हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

सांसद अमीनू इब्राहिम के मुताबिक, मंगलवार सुबह की नमाज़ के दौरान बंदूकधारियों ने कात्सिना राज्य के उंगुवान मंतौ शहर की मस्जिद पर धावा बोला। इसके अलावा, हमलावरों ने आस-पास के कई गांवों को भी निशाना बनाया।

इब्राहिम ने संसद में बताया, “डाकुओं ने गांवों में 30 लोगों की हत्या कर दी, जबकि 20 अन्य को जिंदा जला दिया।”पहले मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद में कम से कम 13 लोग मारे गए थे। हालांकि अब मरने वालों की कुल संख्या 50 तक पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों में इस तरह की हिंसक घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। यहां चरवाहों और किसानों के बीच भूमि और पानी की सीमित उपलब्धता को लेकर लंबे समय से टकराव जारी है।