जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट, अमेरिकी शुल्क के कारण निर्यात प्रभावित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-11-2025
Japan's economy slows, US tariffs hit exports
Japan's economy slows, US tariffs hit exports

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जापान की अर्थव्यवस्था में जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 
मंत्रिमंडल कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, तिमाही आधार पर जापान का सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी 0.4 प्रतिशत घटा। छह तिमाहियों बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई।
 
यह गिरावट हालांकि बाजार द्वारा अपेक्षित 0.6 प्रतिशत की गिरावट से कम रही।
 
आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में निर्यात में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई। समीक्षाधीन तिमाही में आयात में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई और निजी खपत में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
अमेरिकी शुल्क, जापान की निर्यात-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका माने जा रहे हैं।